फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   उमस और गर्मी से मरीजों बढ़े, बुखार से वृद्ध की मौत

उमस और गर्मी से मरीजों बढ़े, बुखार से वृद्ध की मौत

Sat, 09 Jun 2018 10:59 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
उमस और गर्मी से मरीजों बढ़े, बुखार से वृद्ध की  मौत
मैनपुरी। जनपद में पिछले तीन दिन से पड़ रही उमसभरी गर्मी ने एकबार फिर से मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। जिला अस्पताल में सैकड़ो की संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। बुखार और डायरिया से पीड़ित मरीजों की हालत बिगड़ रही है। अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित एक मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई। अस्पताल में दोपहर दो बजे तक कुल 1125 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि 17 मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव ग्वालटोली निवासी 82 वर्षीय जगदीश को परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती कराया था।
विज्ञापन


यहां उपचार के दौरान शनिवार को जगदीश की मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित सात, डायरिया से पीड़ित छह तथा पेटदर्द से पीड़ित चार मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। जिनमें से दो को मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है। डा.आरके सागर का कहना था कि बुखार से पीड़ित वृद्ध जगदीश को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में तैनात डॉ. आरके सिंह बताते हैं कि मौसम बदलने के कारण बुखार होना आम बात है। इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। वायरल फीवर किसी वाइयस की वजह से फैलता है। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर होता है। जिन लोगों की बॉडी मजबूत है उन्हें वायरल फीवर होने का खतरा कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed