{"_id":"5ae332174f1c1b46098b6c23","slug":"11524838935-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा परिणाम की दौड़ से बाहर हुए 33 हजार छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा परिणाम की दौड़ से बाहर हुए 33 हजार छात्र-छात्राएं
Updated Fri, 27 Apr 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम रविवार को आ रहा है। इसको लेकर छात्र और छात्राओं की धड़कनें तेज हो गई हैं। इधर परिणाम आने से पहले ही मथुरा के 33 हजार छात्र व छात्राएं पास और फेल की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
मथुरा में हुई बोर्ड की परीक्षाओं में एक लाख 16 हजार 13 छात्र व छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। परीक्षाएं शुरूहोने के साथ ही अंग्रेजी, विज्ञान और गणित की परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इन छात्रों की संख्या 33 हजार से भी अधिक है।
इधर, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने भी अपनी रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी है। प्रभारी डीआईओएस प्रमोद कुमार ने बताया कि जो छात्र परीक्षा छोड़ चुके हैं उनका परीक्षा परिणाम से कोई मतलब नहीं रह गया है। अब 29 अप्रैल को आने वाले परीक्षा परिणाम में शेष 83 हजार छात्र-छात्राओं के भाग्य का फैसला होगा।