{"_id":"5acf53364f1c1b5f3e8b4b16","slug":"11523536694-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं नहीं दूर तो आंदोलन करने को होंगे मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं नहीं दूर तो आंदोलन करने को होंगे मजबूर
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
फार्मासिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएमओ से मुलाकात की। इस दौरान सीएमओ को फार्मासिस्टों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तीन सूत्री ज्ञापन दिया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो वे लोग एक मई से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए एक बैठक का भी आयोजन किया।
सीएमओ कार्यालय पहुंचे फार्मासिस्टों के प्रतिनिधि मंडल सीएमओ ज्ञापन देते हुए कहा कि जनपद के सभी फार्मासिस्टों का वेतन माह के प्रथम सप्ताह में मिल जाना चाहिए। सभी की सर्विसबुक जीपीएफ, पासबुक पूर्ण कराई जाएं। वित्तीय वर्ष 2017-18 का डीए, एरियर का भुगतान 31 मार्च तक होना था अभी तक नहीं हुआ है शीघ्र कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि इन समस्याओं का निस्तारण यदि 30 अप्रैल तक नहीं हुआ तो एसोसिएशन जनपद में आंदोलन करने को मजबूर होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी सीएमओ की होगी।
मैनपुरी। सीएमओ कार्यालय के सभागार में फार्मासिस्टों की बैठक भी हुई। बैठक में जिला संरक्षक डा. ऋषि प्रकाश ने कहा कि एसोसिएशन अपनी समस्याओं से कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुका है, लेकिन अधिकारी उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते आंदोलन का निर्णय लेना पड़ा है। जिलाध्यक्ष डा. नेत्रपाल सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर फार्मासिस्टों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला महामंत्री डा. दिनेश बाबू मिश्रा ने कहा कि कुछ लिपिक फार्मासिस्टों को स्थानांतरण की धमकी दे रहे हैं वे अपनी आदतों में सुधार करें नहीं तो उन्हें उनकी भाषा में ही जवाब दिया जाएगा।