{"_id":"5ac26f4c4f1c1bc6618b52a1","slug":"11522691916-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों में भी पढ़ाया जाए एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों में भी पढ़ाया जाए एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
NCERT
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निजी स्कूलों में व्याप्त समस्याओं और अभिभावकों के शोषण के विरोध में प्रदर्शन किया। वहीं 11 सूत्रीय समस्याओं के निस्तारण से संबंधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान जिला छात्रा प्रमुख पल्लवी यादव ने कहा कि निजी स्कूलों की फीस काफी अधिक है। कई स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। मांग की कि एनसीईआरटी की पुस्तकों को स्कूलों में पढ़ाया जाए।
इसके साथ ही निर्धारित दुकानों से अभिभावकों को पुस्तक लेने के लिए बाध्य नहीं किया जाए। बिल्डिंग फीस, अतिरिक्त कक्षाएं, प्रवेश आदि के नाम पर अनावश्यक फीस न बढ़ाई जाए। ट्रांसपोर्ट पर वसूली और डग्गेमार वाहनों से बच्चों को न ले जाया जाए।
विज्ञापन
25 प्रतिशत गरीब छात्र-छात्राओं का प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। निजी स्कूलों की आय का 80 फीसदी शिक्षकों पर खर्च किया जाए। नगर सह संयोजक अमन सक्सेना ने कहा कि समस्याएं निस्तारित नहीं हुई तो परिषद जिले भर में आंदोलन करेगी।
इस मौके पर प्रदेश सहमंत्री विकास यादव, वरुण माहेश्वरी, मीनू धनगर, यश अग्रवाल, मयंक ठाकुर, चिरायु शर्मा, सागर अग्रवाल, दीपक धनगर, नीरज राजपूत, रोहित, विवेक यादव, सागर पाठक, हिमांशु ठाकुर, निशेष श्रोतिय आदि मौजूद रहे।