{"_id":"5aafca5d4f1c1bac758b633a","slug":"11521470045-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में आज से शुरु होंगी वार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में आज से शुरु होंगी वार्षिक परीक्षाएं
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं आज मंगलवार से शुरु होंगी। जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब डेढ़ लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बीएसए ने परीक्षाओं में शत प्रतिशत परीक्षार्थियों को शामिल करने के निर्देश दिए।
प्रत्येक विद्यालय में कक्षा दो से आठवीं तक के प्रश्न पत्र एनपीआरसी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। कक्षा पांच और कक्षा आठ की वार्षिक परीक्षा को छोड़ कर बाकी कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर होगा। कक्षा पांचवीं की उत्तर पुस्तिकाएं का मूल्यांकन एनपीआरसी (न्याय पंचायत संसाधन केंद्र) पर होगा।
आठवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीआरसी (ब्लॉक संसाधन केंद्र) पर होगा। बीएसए सचिदानंद यादव ने निर्देश दिए कि रिजल्ट घोषित होने के तीन माह बाद तक कापियां सुरक्षित रखीं जाएं। परीक्षा अवधि में एनपीआरसी द्वारा क्रासकेस कराई जाएंगी। हर ेदिन परीक्षा में शामिल उपस्थिति एवं अनुपस्थिति का विवरण दिया जाएगा। बीएसए ने परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।