{"_id":"5aa959a24f1c1bb3758b56f3","slug":"11521047970-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टिकट के 180 रेल यात्री पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टिकट के 180 रेल यात्री पकड़े
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के पावदान पर लटक कर यात्रा करते युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
इज्जतनगर रेलवे मंडल के वाणिज्य प्रबंधक हरीश रणतौलिया के निर्देश पर जंक्शन एवं ट्रेनों में किलेबंदी चेकिंग की। इसमें बिना टिकिट एवं अनबुक लगेज में 194 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया।
मुख्य चल टिकट निरीक्षक एससी शर्मा ने बताया कि कासगंज जंक्शन, फर्रुखाबाद और मथुरा मार्ग पर आने जाने वाली ट्रेनों में चेकिंग की। चेकिंग अभियान में 180 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। जबकि 14 यात्री ऐसे मिले जिनके पास बिना बुक किया गया लगेज था। पकड़े गए बिना टिकट यात्रियों से 9970 रुपये किया और 45000 रुपये जुर्माना वसूला गया। बिना बुक लगेज यात्रियों से 825 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सीटीटीआई ने बताया कि पकड़े गए लोगों को जुर्माना अदा करने के बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि यात्री बिना टिकट यात्रा न करें, अन्यथा उन्हें रेलवे की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। सीटीटीआई दुर्गेश नंदनी, मनोज कुमार, आरपीएफ व जीआरपी मौजूद रही।