{"_id":"5aa2be4c4f1c1ba2758b4868","slug":"11520614988-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने लूटे गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने लूटे गहने
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। कस्बा के सराफा बाजार स्थित भाजपा नेता की दुकान पर ग्राहक बनकर आए और लाखों के आभूषण लूट ले गए। जब व्यापारी ने पीछा किया तो उसे धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक काफी देर तक दुकान में रहे। वह लाखों का माल नहीं बल्कि एक झुमकी ले गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
मोहल्ला काजी निवासी भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य राकेश चंदेल की सराफा बाजार में दुकान है। शुक्रवार की शाम दुकान पर उनका पुत्र उत्कर्ष बैठा हुआ था। करीब 5:30 बजे दो युवक दुकान पर कान के झाले खरीदने के लिए दुकान पर आए। जब उन्हें आभूषण दिखाए जा रहे थे तभी एक लुटेरे ने आभूषण से भरी पुड़िया छीन ली और दुकान से निकलकर भागने लगे।
अचानक हुई इस घटना के बाद उत्कर्ष ने लुटेरों का पीछा करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। तो दुकान के बाहर खडे़ राकेश चंदेल ने लुटेरों को घेरने की कोशिश की। घेराबंदी के दौरान एक लुटेरे ने उन्हें धक्का मार दिया। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कुछ ही दूरी पर पैदल भाग रहे बदमाश एक बाइक पर बैठकर तीसरे साथी के साथ भाग गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। लुटेरों की तलाश की गई मगर उनका कोई पता नहीं लग सका। घायल भाजपा नेता व सराफा व्यपारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर करहल केके तिवारी ने बताया कि लुटेरे करीब 14 मिनट तक दुकान में रुके। लाखों के आभूषण नहीं वह सिर्फ एक झुमकी लेकर भागे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।