फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अंबुज के रक्त से बची बंदी पिंटू की जान

अंबुज के रक्त से बची बंदी पिंटू की जान

Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
अंबुज के रक्त से बची बंदी पिंटू की जान
मैनपुरी। जिला जेल में बंद बंदी पिंटू की बुधवार को हालत बिगड़ गई। पिंटू को जेल पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉ. जेजे राम ने उसे रक्त चढ़ाने की सलाह दी।
विज्ञापन


पिंटू का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है, लेकिन जिला अस्पताल में बी पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध नहीं था। पिंटू के परिवारीजनों को भी जिला जेल से जानकारी दी गई। पिंटू के जीजा लालू श्रीवास्तव ब्लड डोनेट करने के लिए पहुंच गए, लेकिन उनका ब्लड ग्रुप पिंटू से मेल नहीं खाया। इसके बाद ब्लड बैंक प्रभारी विनोद तिवारी, एलटी जैनेंद्र कुमार यादव व रत्नेश कुमार ने पंजीकृत दानदाताओं से संपर्क किया। उनके प्रयास से स्टेशन रोड निवासी अंबुज कुमार ने अस्पताल पहुंचकर खून दिया और पिंटू की जान बचाई।
विज्ञापन


बी पॉजिटिव दानदाता रक्तदान करें
जिला अस्पताल में बी पॉजिटिव रक्त की कमी आ गई है। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. आरके सागर ने ब्लड बैंक में पंजीकरण कराने वाले बी पॉजिटिव दानदाताओं से रक्तदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed