फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   कोहरे से जनजीवन प्रभावित, ट्रेनें 25 घंटे तक लेट

कोहरे से जनजीवन प्रभावित, ट्रेनें 25 घंटे तक लेट

Mon, 01 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
कोहरे से जनजीवन प्रभावित, ट्रेनें 25 घंटे तक लेट
fog - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
फिरोजाबाद/टूंडला। घने कोहरे के चलते रविवार को ट्रेनें 5 से 25 घंटें विलंब से चलीं। यात्रियों को गलन भरी सर्दी में प्लेटफार्म पर बैठकर घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। रेल दुर्घटना से बचने के लिए रेल प्रशासन ने रेल चालकों को फॉग स्पीड में ट्रेनें चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यूं तो ट्रेनें पिछले एक पखवाड़े से ट्रेनें लेट चल रहीं हैं, लेकिन दो दिनों से घने कोहरे के कारण ट्रेनें रेंगने को मजबूर हैं। रविवार को घने कोहरे से ट्रेने लेट चलने का सिलसिला जारी रहा। कोहरे में ट्रेने 5 से 25 घंटे तक विलंब चल रहीं हैं। ट्रेनों के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म पर गलन भरी सर्दी में ठिठुर रहे हैं। कई रेलयात्री सर्दी और बुखार की चपेट में हैं। बीमार यात्रियों ने ट्रेन लेट होने के चलते प्राइवेट चिकित्सकों से दवाइयां लीं।
विज्ञापन


कोहरे के चलते इलेक्ट्रोनिक सिगनल नहीं दिखाई देने से रेल चालकों को कोहरे में 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेन चलाने के निर्देंश दिए गए हैं। रेल प्रशासन ने बताया कि सर्दी और कोहरे में ट्रेने लेट चलने की समस्या कुछ दिन और जारी रह सकती है। रविवार को अप और डाउन की एक दो ट्रेनों को छोड़कर लगभग सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें 5 से 25 घंटे देरी से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed