फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   युवक का सिर मिलने से फैली सनसनी

युवक का सिर मिलने से फैली सनसनी

Mon, 01 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
युवक का सिर मिलने से फैली सनसनी
डेमो इमेज
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी के गांव बैंदीपुर बिदरखा में पंचायत घर के पास करब में युवक का धड़ से अलग सिर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस धड़ खोजने निकली तो बुर्जी में एक हाथ, खेत में पैर की हड्डी एवं फटे हुए कपड़े मिले। मौके पर एसपी सिटी, सीओ टूंडला, सीओ सिटी और थाना पुलिस पहुंची। मौके पर डाग स्क्वाइड एवं फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया। शव की शनाख्त कराए की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


बैंदीपुर बिदरखा में रविवार ग्रामीण सुबह खेतों पर रहे थे। रास्ते में पंचायत घर के पास कुत्तों को करब पर खींचातान करते देखा। इस पर ग्रामीण पास पहुंचे तो धड़ से सिर अलग देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। एसओ नारखी पुलिस बल के साथ पहुंचे ओर कटा हुआ सिर मिलने की सूचना उच्चाधिकारियों को देने के साथ धड़ की तलाश शुरु की।
विज्ञापन


मामला काफी सनसनीखेज होने से तुरंत एसपी सिटी राजेश सिंह, सीओ टूंडला संजय वर्मा और सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वाइड और फोरेंसिक टीम मौके पर बुलाई र्गइं। पुलिस अधिकारियों ने युवक के शरीर के ही अन्य हिस्सों की तलाश की तो नगला रामकुंवर निवासी शंकरपाल एवं वीरेंद्र सिंह के सरसों के खेत में बनियान, शर्ट के साथ फटी हुई रेडीमेड पैंट ेंमिली। खेत के अंदर पैर की हड्डी कुत्ते खाते मिले। पास की बुर्जी में एक हथेली मिलने के साथ युवक के धड़ के कई हिस्से नहीं मिले। पुलिस की टीमें शनाख्त कराने की कोशिश करती रहीं, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के शरीर के अंग जिस तरह से टुकड़ों में मिले हैं उससे स्पष्ट है कि युवक की क्रूरता से हत्या की गई। आशंका है हत्या कर शरीर से कई टुकड़े किए गए। पैर की हड्डी खेत में मिली, हाथ की हथेली बुर्जी में, जबकि धड़, दूसरी टांग तथा भुजाएं अभी तक बरामद नहीं हुई। अब पुलिस के लिए जांच का विषय है कि युवक की हत्या यहीं की गई या फिर हत्या कर शव के टुकड़े यहां फेंके गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed