फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गलती पर चालान अपनी जेब से भरेंगे महानगर बसों के चालक व परिचालक

गलती पर चालान अपनी जेब से भरेंगे महानगर बसों के चालक व परिचालक

Fri, 29 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
गलती पर चालान अपनी जेब से भरेंगे महानगर बसों के चालक व परिचालक
आगरा। महानगर बसों के चालक, परिचालकों पर महानगर बस प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। एमजी रोड पर जाम से निजात दिलाने के लिए बसों को स्टॉप पर खड़े करने के निर्देश दिए हैं। भगवान टाकीज पर परिवहन विभाग के कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। चालान काटे जाने पर कंडक्टर को जुर्माना अपनी जेब से देना होगा।
विज्ञापन


एमजी रोड पर महानगर बसों के कारण जाम की समस्या पैदा हो रही थी। इस पर यातायात पुलिस के सख्ती करने पर कई बसों के चालान काटे गए। भगवान टाकीज चौराहे पर सबसे ज्यादा समस्या आ रही थी।
विज्ञापन


इस पर जेनर्म के अधिकारियों ने चालक, परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि अगर उनकी गलती से चालान कटेगा तो उनको अपनी जेब से भरना होगा। इसके अलावा भगवान टाकीज चौराहे पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, वह बसों का जमावड़ा नहीं लगने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बस चालकों को स्टॉप पर भी ज्यादा देर तक बस को खड़ा नहीं करना है। महानगर बस सेवा के एमडी आरपी गिरी ने बताया कि ई रिक्शा बंद होने के बाद महानगर बसों की संख्या में इजाफा किया गया है। अब हर दो मिनट पर बस उपलब्ध कराई जा रही है।

फरह बस सेवा बंद की
महानगर बस सेवा प्रशासन ने पिछले दिनों भगवान टाकीज से फरह तक की बस सेवा का संचालन शुरू किया था। लेकिन एमजी रोड पर बसों की कमी होने के कारण फरह को जाने वाली बस को बंद कर दिया गया है।


महानगर बस सेवा के एमडी ने बताया कि फरह की बस को पर्याप्त सवारियां नहीं मिल पा रही थीं। घाटे में चलने के कारण इसे बंद करके एमजी रोड पर लगाया गया है। इसी तरह की समस्या पश्चिम पुरी की बस सेवा के सामने भी आ रही है, लेकिन ये सेवा फिलहाल चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed