{"_id":"5a3feeeb4f1c1b5c248b4699","slug":"11514139371-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख समाज धूमधाम से मनाएगा प्रकाश उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख समाज धूमधाम से मनाएगा प्रकाश उत्सव
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव आज धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सिख समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक ओर गुरुद्वारे को सजाया गया है। रविवार को सिख समाज के लोगों ने नगर में प्रभात फेरी निकाल कर एक जोश दिखाया।
गुरू गोविंदसिंह के जन्मोत्सव को सिख समाज धूमधाम से मनाता है। इसके लिए सिख समाज गुरुद्वारे में तीन दिन पूर्व अखंड पाठ शुरू कराने के सााि अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करता है। अखंड पाठ शुरू होने के साथ ही हर दिन प्रभात फेरियां निकाली जाती है। इसी क्रम में रविवार को सिख समाज के स्त्री-पुरुषों ने भजन-संगीत के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी गुरुद्वारे से प्रारंभ हुई जो नईबस्ती, तेलमिलरोड होते हुए राजकीय बालिका इंटर कालेज पहुंची। यहां से अधैत भवन, शिखराश्रम, रामलीला मैदान, पीलीकोठी, मुख्य बाजार होते हुए दीपा का चौराहे पहुंची। वहां से दोबारा मुख्य बाजार, थाने के सामने एमपी रोड होते हुए गुरुद्वारे पहुंचकर समाप्त हुई। गुरुद्वारा प्रधान मनप्रीत सिंह कीर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।