{"_id":"5a2acc9d4f1c1bb34a8b4fb9","slug":"11512754333-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरे की निगरानी में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरे की निगरानी में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी इस बार कैमरे की निगरानी में होंगी। वहीं जिन स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगें हैं। वहां मोबाइल से परीक्षा की वीडियो क्लिप तैयार की जाएगी। परीक्षा के बाद सीसीटीवी कैमरे से वीडियो क्लिप विभाग को उपलब्ध करानी होगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में खानापूर्ति की शिकायत को विभाग ने प्रमुखता से लिया है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी नकलविहीन और सुचिता के साथ कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में इस बार कड़ी निगरानी के बीच परीक्षाएं होंगी।
विभागीय अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं परीक्षकों की निगरानी में होंगी। परीक्षकों को संबंधित कालेज पर पहुंचकर विषय अध्यापक के साथ मिलकर परीक्षाएं करानी होगी। यही नहीं परीक्षा की गतिविधियों को परिषद की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
सचिव के निर्देश पर डीआईओएस ने प्रयोगात्मक परीक्षाएं समय से कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होने जा रही हैं।
पहली बार प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। सचिव द्वारा भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि 50 प्रतिशत अंक कालेज का संबंधित विषय अध्यापक आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था के अंतर्गत देगा। इसके अतिरिक्त 50 प्रतिशत अंक वाह्य मूल्यांकन व्यवस्था के तहत परीक्षक देगा।
परिषद में प्रयोगात्मक परीक्षकों की तैनाती के लिए सूची तैयार की जा रही है। शीघ्र ही परीक्षकों की सूची जनपद में पहुंच जाएगी। जनपद में 15 दिसंबर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होनी हैं।
डीआईओएस जीएस राजपूत ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर जो भी निर्देश विभाग से मिल रहे हैं, उनका पालन कराने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है।