{"_id":"5a24414a4f1c1b69678bfcfd","slug":"11512325450-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणोदय स्वयं सेवा संघम में जुटेंगे हजारों स्वयंसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुणोदय स्वयं सेवा संघम में जुटेंगे हजारों स्वयंसेवक
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के व्यक्ति निर्माण एवं उसके द्वारा समाज जागरण के विभिन्न प्रकल्प संघ के प्रारंभिक काल से ही चलते आए हैं। इसी क्रम में आगामी 18 फरवरी को चंद्रनगर, महानगर का अरुणोदय स्वयंसेवक संघम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक अरविंद बंसल ने प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि पीडी जैन कालेज के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन होगा। संपूर्ण महानगर से पूर्ण गणवेश में 18 हजार स्वयंसेवक भाग लेंगे। महानगर को छह नगरों में बांटा है। छह नगरों से कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। जो अपने क्षेत्रों से पथ संचलन करते हुए कार्यक्रम स्थल आएंगे।
संघ के अखिल भारतीय अधिकारी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे। ब्रज प्रांत के शारीरिक प्रमुख प्रदीप ने संघ की प्रारंभ की परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ भेदभाव रहित स्वयंसेवकों के विकास के लिए कार्य कर रही है। स्वयंसेवकत्व का विकास एवं राष्ट्र शक्ति का उदय हमारे अरुणोदय कार्यक्रम का उद्देश्य है।
विज्ञापन
महानगर संघचालक डा. रमाशंकर ने अरुणोदय कार्यक्रम के संचालन टोली में संयोजक अरविंद बंसल को बनाया है। तैयारियों को लेकर प्रथम बैठक पालीवाल हाल में भी आयोजित की जा चुकी है। प्रेसवार्ता में रमाकांत, मुकेश, दीपक सोलंकी, रामलखन, आनंद, विजय, राकेश, गौरव, नवरंग आदि लोग उपस्थित रहे।