{"_id":"5a1077434f1c1bf2538bdbb2","slug":"11511028547-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथ पर तीसरी आंख का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथ पर तीसरी आंख का पहरा
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव के दौरान संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर तीसरी आंख से निगरानी की जाएगी। इस दौरान बूथ की हर गतिविधि कैमरे में कैद होगी। डीपीआरओ को तीन सौ कैमरों की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं।
जिले की फिरोजाबाद नगर निगम के साथ तीन पालिका एवं तीन पंचायतों में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने का खाका खींचने का काम जिला प्रशासन ने शुरू कर दिया। प्रशासन का ध्यान हर मतदान केंद्र की गतिविधि को कैमरे में कैद कर लिए जाने की व्यवस्था भी की है।
निकायों के तीन सौ बूथ पर डिजिटल कैमरों को लगाया जाएगा। पंचायतीराज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में खरीदे गए कैमरों को तलब कर लिया है। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने समूचे जिले के कैमरों को मंगाने के साथ ही बूथों पर यह व्यवस्था पंचायतीराज विभाग को सौंपने का फैसला लिया है, ताकि वह विधानसभा चुनाव की भांति हर बूथ पर गतिविधि को कैमरे में कैद कर सकें।
विज्ञापन
इसके साथ सेक्टर एवं जोनल पुलिस अधिकारियों के पास वीडियो कैमरा की टीमें साथ रहेंगी। विभागीय सूत्रों की मानें तो फिरोजाबाद नगर निगम में करीब 160 कैमरों को लगाया जा रहा है। सिरसागंज नगर पालिका में 25, शिकोहाबाद एवं टूंडला नगर पालिका क्षेत्र में मतदान केंद्रों के हिसाब के साथ नगर पंचायत एका, फरिहा एवं जसराना के संवेदनशील बूथों की सूची बनाई जा रही है। डिजिटल कैमरा एवं वीडियो कैमरा की टीमों को वहां पर होने वाली हर गतिविधि को कवर करना होगा। फर्जी वोटिंग करते हुए कैमरे में कैद हुए तो उनका चिह्नांकन करके भी प्रशासन कार्रवाई करेगा।
ड्रोन कैमरा भी करेगा निगरानी
जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि इस बार मतदान एवं मतगणना वाले दिन के लिए ड्रोन कैमरे लगाने की तैयारी है। ड्रोन कैमरे आसमान से ही कई बूथों की पूरी रिपोर्ट को कवर करेंगे।
नगर निकाय चुनाव को 300 डिजिटल कैमरों की डिमांड की गई है। पंचायतों से कैमरों को मंगाने के साथ ही चुनाव को देने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो सके।
गिरीशचंद्र, डीपीआरओ फिरोजाबाद।