फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फूल खिला तो पूर्व सरकार की गुलामी से छुटकारे का हुआ अहसास

फूल खिला तो पूर्व सरकार की गुलामी से छुटकारे का हुआ अहसास

Fri, 17 Nov 2017 11:09 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
फूल खिला तो पूर्व सरकार की गुलामी से छुटकारे का हुआ अहसास
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। नगर में भाजपा की सरकार की बनती है तो यहां की जनता को पूर्व सरकार की गुलामी से छुटकारे का एहसास होगा। इतना ही नहीं नगर में गुंडाराज भी पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। यह आश्वासन कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने नगर में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में दिया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है। इस कारण निकाय चुनाव में भाजपा की सरकार भारी बहुमत से विजयी होकर सामने आएगी। सरकार ने पूरे प्रदेश में 265 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर किसानों को राहत दी। वहीं किसी भी किसान के साथ कर्मचारी के कर्जमाफी के नाम पर रुपये मांगने की शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन


जिन लोगों ने गैस पर खाना बनाने का सपना भी नहीं देखा था। उन लोगों को सरकार ने उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस वितरण कर उनके सपने को साकार किया। वह लोग भाजपा का शुक्रिया कहने से नहीं थकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व की सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोस में रहने व स्वयं को धरती पुत्र कहने वाले लोगों ने जनता की सेवा के लिए कोई कार्य नहीं किया। चुनाव से पहले तो कर्जा माफी की बात करते रहे लेकिन चुनाव जीतने के बाद किसी भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया।

कर्ज माफ किया तो सिर्फ भूमि विकास बैंक का किया। इसमें सिर्फ उनके अपने लोग थे। इतना ही नहीं पूर्व की सरकार में विकास के लिए लाया गया रुपयों का बंदरबांट कर लिया गया। इससे 1865 एकड़ भूमि खेती योग्य बनाई जा सकती थी।


प्रदेश में गुंडाराज पर बोले पहले थानों के अंदर पुलिस पिटती थी। पुलिस थानों में आग लगा दी जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। भाजपा की सरकार में अपराधियों के हौसले पस्त हैं। भोगांव विधायक रामनरेश अगिभनहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई भी दल भाजपा का सामना करने की स्थिति में नहीं है।

सपा, कांग्रेस और बसपा फुंके हुए ट्रांसफार्मर हैं। इनमें अब कोई करंट नहीं बचा है लेकिन भाजपा चालू ट्रांसफार्मर है इससे जनता के बीच प्रकाश होगा। भाजपा ही प्रकाश और विकास का रास्ता खोलेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक चौहान, आलोक गुप्ता, हरनाथ सिंह यादव, मनोरमा देवी, रामबाबू कुशवाह, ओमकारनाथ पचौरी, नरेंद्र राठौर, कविता राठौर आदि मौजूद रहे।

नगर पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के कड़ी मेहनत से चुनाव में लग जाने के लिए कहा।


इस मौके पर भाजपा की नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुदामा देवी व मोहम्मद आसिफ मौजूद रहे। निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जिले में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed