{"_id":"5a0b303e4f1c1b6f548bd209","slug":"11510682686-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोध्या का मामला सुप्रीम कोर्ट तय करे-अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोध्या का मामला सुप्रीम कोर्ट तय करे-अखिलेश यादव
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/एका। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट ही तय करे।
एका के गांव फरीदा में अखिलेश यादव से पत्रकारों ने जब सवाल किया कि अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ श्री श्री रविशंकर भी पहुंच रहे हैं, अखिलेश ने कहा कि श्री श्री रविशंकर बड़े संत हैं। मैं कर्नाटक में उनसे मिला था। अयोध्या का मसला सुप्रीम कोर्ट पर छोड़ देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला दे वही मान्य होना चाहिए।
दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर अखिलेश ने कहा कि साइकिल चलाओ पर्यावरण बचा रहेगा। गुजरात चुनाव में प्रचार पर जाने के सवाल पर कहा कि जीएसटी और नोटबंदी का गुस्सा पूरे देश में है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा दमखम के साथ निकाय चुनाव लड़ रही है। आठ माह में ही पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ माहौल बन गया है इसका लाभ सपा को निकाय चुनाव में मिलेगा।