{"_id":"59ee15f04f1c1b6d548b88c3","slug":"11508775408-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर सीकरी में बनेगा पर्यटन थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर सीकरी में बनेगा पर्यटन थाना
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सूरकुटी (कीठम झील) पर जाना प्रस्तावित है। इसके चलते सोमवार को फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने अधिकारियों का साथ सुरकुटी का निरीक्षण किया। सिंह ने बताया कि वर्षों से फतेहपुर सीकरी में पर्यटन थाने की मांग चली आ रही है, अब जल्द ही वहां थाने की घोषणा होगी। हो सकता है सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी आगरा यात्रा के दौरान घोषणा कर सकते हैं।
चौधरी उदयभान सिंह ने बताया कि सोमवार को उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को विकास कार्यों की सूची सौंपी। विधायक ने तेरहमोरी बांध पर झील बनाने की मांग रखी है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी अवध विहारी, भाजपा नेता अशोक लवानियां, ओमप्रकाश चलनीवाले, महेंद्र सिंह, महावीर सिंह प्रधान, चौधरी जयपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रमोद सिकरवार आदि उपस्थित थे।