फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पेंट्स की कीमतों में भी चढ़ा महंगाई का रंग

पेंट्स की कीमतों में भी चढ़ा महंगाई का रंग

Sun, 15 Oct 2017 11:45 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
पेंट्स की कीमतों में भी चढ़ा महंगाई का रंग
पेंट की दुकान - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। रोशनी के त्योहार दिवाली की तैयारियां घर-घर शुरू हैं। घरों को आकर्षक बनाने में लोग जुटे हैं। पर, रंगाई-पुताई पर भी महंगाई का रंग चढ़ा हुआ है। इस बार पेंट्स के दामों में 20 से 25 फीसदी तक इजाफा हुआ है। पर, दिवाली आते ही लोग दीवारें, खिड़की, दरवाजे चमकाने को इसकी खरीदारी कर रहे हैं। इस दौरान लोग प्लास्टिक पेंट ही ज्यादा खरीद रहे हैं। इसमें भी गहरा रंग पहली पसंद बना हुआ है।
विज्ञापन



दीपावली का त्योहार नजदीक आ पहंचा है। ऐसे में रंगों के बाजार में हलचल बढ़ गई है। लोगों ने घरों में रंगाई-पुताई कराने के लिए पेंट्स की खरीदारी शुरू कर दी है। पेंट्स विक्रेताओं के अनुसार पिछले साल की अपेक्षा इस साल पेंट्स, प्लास्टिक कलर्स आदि के दामाें में 20-25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इसका कारण जीएसटी लगना है।
विज्ञापन


विक्रेताओं के अनुसार नई पीढ़ी अलग चमक और भिन्न और गहरे रंगों को पसंद कर रहा है। इन रंगों से कमरों में रोशनी की अधिकता रहती है। दुकानदारों के मुताबिक प्लास्टिक पेंट हल्की रोशनी में भी घर को चमक से भर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं दीवार, खिड़की और दरवाजे के रंग-रोगन का मेहनताना पिछले वर्ष 250 से 300 रुपये प्रतिदिन तक था। इस बार यह 350 तक पहुंच गया है। त्योहार के दौरान बढ़ते काम के चलते मजदूरों की मारामारी भी बनी हुई है।

कारोबारी दीपांशु गुप्ता कहते हैं कि बदले दौर में लोगों की पसंद प्लास्टिक पेंट बन गया है। संपन्न एवं स्तरीय लोग परंपरागत रंगों से हटकर मनचाहा रंग बनवा रहे हैं। पेंट कारोबार के लिए नवरात्र से दीपावली तक का समय अच्छा होता है।



विक्रेता आशीष कुमार के मुताबिक गत वर्ष की तुलना में रंगाई-पुताई का काम 25 प्रतिशत तक महंगा हो गया है। पेट्रो पदार्थों की मूल्य वृद्धि के चलते डिस्टेंपर, इमल्सन पेंट, इनेमिल, प्राइमर आदि के दामों में इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं संबंधित अन्य सामान और मेहनताना भी महंगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed