{"_id":"59e2468b4f1c1bb6678b5d24","slug":"11508001419-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या कर शव तालाब में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हत्या कर शव तालाब में फेंका
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
नहर को सही करते हुए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
नगला बेनी में एक युवती की हत्या करने के बाद शव को तालाब में डाल दिया गया। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है।
ग्रामीणों ने शनिवार सुबह तालाब किनारे पानी में युवती का शव पड़ा देखा। शव की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। युवती ने आसमानी कलर की जींस और नारंगी कुर्ता पहन रखा है। पुलिस ने ग्रामीणों से शव के बारे में जानकारी की। किसी ने भी युवती को नहीं पहचाना। पहनावे से ऐसा लगता है कि युवती किसी शहरी क्षेत्र की है। उसके साथ दुष्कर्म की घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। जिससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। इसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थाना क्षेत्रों से किसी युवती के लापता होने की सूचना मांगी जा रही है।
पहले भी मिलते रहे हैं शव
कासगंज। किसी युवती का तालाब में शव मिलने का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी युवतियों एवं महिलाओं के शव नहर में मिले हैं। पूर्व में सहावर और कासगंज ढोलना क्षेत्र की नहरों में युवतियों एवं महिलाओं के शव मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों में पुलिस आज तक शनाख्त नहीं करा सकी है।