{"_id":"59b2cd344f1c1bea7f8b5184","slug":"11504890164-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक छोड़कर कर फरार हुई डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीनिक छोड़कर कर फरार हुई डॉक्टर
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज/सहावर। सहावर में जांच के लिए पहुंचे एडीशनल सीएमओ के पहुंचने पर क्लीनिक चला रही डॉक्टर मरीजों को छोड़कर फरार हो गई। वहीं अन्य झोलाछाप डॉक्टरों में भी चेकिंग की जानकारी से हड़कंप मच गया और आनन-फानन में अपने क्लीनिक बंद कर भाग गए।
गौरतलब है कि सीएमओ को एक महिला ने कस्बे के अवंतीबाई नगर में अवैध रूप से डॉक्टर बीना के द्वारा क्लीनिक चलाने की शिकायत की थी। आरोप है कि क्लीनिक पर गर्भपात सहित अन्य अवैधानिक कार्य होते हैं। इसके बाद सीएमओ ने एडीशनल सीएमओ डॉ. एसपी सिंह को जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए। जब एडीशनल सीएमओ जांच करने पहुंचे तो डॉक्टर बीना क्लीनिक छोड़कर फरार हो गई। इसकी जानकारी जब अन्य झोलाछाप डॉक्टरों को हुई तो उनमें भी हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से वे भी अपने क्लीनिक बंद कर भाग गए।
एडीशनल सीएमओ ने बताया कि वह क्लीनिक पर शिकायत की जांच करने गये थे। क्लीनिक पर संचालक महिला डॉक्टर बीना फरार मिली। उसे अपना पक्ष रखने के लिए 7 दिन का समय दिया है। जांच में यदि आरोपों की पुष्टि होती हैं तो आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।