फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सपा एमएलसी ने राज्यपाल के समक्ष उठाए ज्वलंत मुद्दे

सपा एमएलसी ने राज्यपाल के समक्ष उठाए ज्वलंत मुद्दे

Thu, 24 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
सपा एमएलसी ने राज्यपाल के समक्ष उठाए ज्वलंत मुद्दे
samajwadi party
फिरोजाबाद। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, पूर्व मंत्री व एमएलसी के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर प्रदेश के ज्वलंत मुद्दाें को उठाया।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल में शामिल आगरा फिरोजाबाद के एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सपा के जिला पंचायत व बीडीसी सदस्यों को बलात्कार जैसे मामलों में फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए हैं।

सपा एमएलसी ने कहा कि सपा के निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लाक प्रमुखों को हटाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती है। शिक्षामित्र प्रदेश की राजधानी में धरने पर बैठे हैं। भाजपा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पैरवी नहीं की, जिससे गंभीर समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों में ताले पड़े हैं। कई शिक्षामित्रों ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में हस्तक्षेप करें ताकि शिक्षामित्रों का भविष्य बर्बाद न हो। डा. दिलीप यादव ने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार देने के बजाए लोगों से रोजगार छीनने का कार्य कर रही है। 35 हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, लेकिन नियुक्ति न होने से वे धरना कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed