फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जनविरोधी नीतियों के विरोध में बैंकों की हड़ताल आज

जनविरोधी नीतियों के विरोध में बैंकों की हड़ताल आज

Tue, 22 Aug 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
जनविरोधी नीतियों के विरोध में बैंकों की हड़ताल आज
bank strike
फिरोजाबाद। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में राष्ट्रीय संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल का एलान किया है। बैंक अफसर सुबह स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में बैंक अफसरों द्वारा लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है, परंतु उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के जिला सचिव डा. वीके जैन ने बताया कि बड़े घरानों के एनपीए को बट्टे खाते में डालने, बैंक शुल्कों में वृद्धि पर हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन


हमारी सरकार से मांग है कि बड़े घरानों से एनपीए की वसूली पर संसदीय समिति अनुशंसाओं को लागू किया जाए। खराब ऋणों की वसूली के लिए कठोर उपाय किए जाएं। प्रस्तावित एफआरडीआई बिल की वापिसी, बैंक बोर्ड ब्यूरो के उन्मूलन, सभी वर्गों में पर्याप्त भर्ती, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के जिला सचिव अशोक कुमार माहेश्वरी ने बताया कि बैंक के सभी अधिकारी व कर्मचारी सुबह 10 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा बाईपास पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed