{"_id":"598f4c224f1c1b96558b4935","slug":"11502563362-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान भवन में किया प्रदर्शन, दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान भवन में किया प्रदर्शन, दी गिरफ्तारी
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के बैनरतले किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएम के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।
डेपिंयर नगर स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान हरपाल सिंह ने कहा कि यूपी में चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने किसानों की कर्जमाफ करने की घोषणा की, लेकिन सरकार बनते ही इसमें शर्त लगा दी गई। केवल दस प्रतिशत किसानों को ही कर्जमाफी का लाभ मिल सका है। किसान की फसल का उचित मूल्य दिलाने को स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू नहीं करा रहे हैं। इससे किसान को लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा। आलू किसान आत्महत्या कर रहा है। किसानों ने आलू का भाव 1000 रुपया प्रति बोरा करने की मांग की।
धरने को कन्नौज के हरवंश सिंह, लखनऊ की सविता देवी, हर गोविंद सिंह, नारायण सिंह, गजेंद्र सिंह जादौन ने संबोधित किया। इस दौरान किसानों ने अतिरिक्त एसडीएम हरीशंकर यादव को किसान समस्याओं संबंधी ज्ञापन दिया। इस दौरान किसानों ने प्रतीकात्मक गिरफ्तारी दी। एसडीएम ने सभी किसानों को तुरंत रिहा कर दिया। सरस्वती दीक्षित, राममूर्ति, रामबाबू सिंह चौहान, विश्वनाथ, रामनरेश यादव, श्यौदान सिंह, चौ. हरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।