{"_id":"5988af224f1c1b090f8b4786","slug":"11502129954-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध और गंगाजल से त्रिलोचन का किया अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध और गंगाजल से त्रिलोचन का किया अभिषेक
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
बोल बम से गूंजे शिवालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ रहीं। इस दौरान मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूरा चढ़ाकर दूध और गंगाजल से भगवान त्रिलोचन का अभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गुंजायमान रहे। दोपहर बाद चंद्रग्रहण होने के कारण मंदिर के कपाट शाम को नहीं खुले।
इस बार सावन की शुरुआत सोमवार की सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं के कदम शिवालयों की तरफ बढ़ते दिखाई दिए। मोहल्ला दुली में श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे। पूजा के बाद महंत राममोहन दीक्षित ने प्रसाद बांटा। गल्ला मंडी स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में भी पूजा के लिए भक्त पहुंचे। शिव को दूध चढ़ाने के साथ गंगाजल भी चढ़ाया।
पेमेश्वर गेट स्थित पेमेश्वरनाथ महादेव मंदिर, गोपाल आश्रम में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे। मोहल्ला दुली स्थित राधामोहन महाराज मंदिर, मणेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना की गई। लाला कुंजीलाल की बगीची स्थित महादेव मंदिर, महावीर नगर स्थित दुर्गा मंदिर में स्थापित शिवजी की पिंडी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। चंद्रग्रहण के कारण 12 बजे के बाद मंदिर बंद हो गए और शाम को दर्शन के लिए मंदिरों के कपाट नहीं खुले। सांती मंदिर में कांवड़ियों ने कांवड़ चढ़ाई।