{"_id":"597a2f224f1c1b7c5a8b4941","slug":"11501179682-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से मांगी चौथ, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी से मांगी चौथ, एक गिरफ्तार
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। युवकों ने एक कारोबारी से 20 हजार रुपये की चौथ मांगी है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भागते एक आरोपी को दबोच लिया।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला एटा तिराहा निवासी आकाश और अरुण की एटा तिराहे पर कंफेक्शनरी की दुकान है। बुधवार रात दो युवक दुकान पर पहुंचे और आकाश से 20 हजार रुपये चौथ के रूप में मांगने लगे। जब आकाश ने रुपये देने से इंकार किया तो युवकों ने उसे एक माह में जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने आकाश और अरुण के साथ मारपीट भी की।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पकड़े गए आरोपी शिवम निवासी इटौली आरएस ढावा है। एसओ ने बताया पकड़े गए आरोपी पर चार हत्या के मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी आशीष तिवारी निवासी यादव कालोनी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।