{"_id":"59778a4c4f1c1b2e718b45fb","slug":"11501006412-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी भाषाएं सीखेंगे यूपी बोर्ड के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी भाषाएं सीखेंगे यूपी बोर्ड के विद्यार्थी
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
up board
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रदेश के माध्यमिक स्कूल के बच्चों को विदेशी भाषाएं भी सिखाई जाएंगी। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं को जर्मन, फ्रेंच, जापानी और स्पेनिश भाषा सिखाने के लिए योग्य शिक्षकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशानुसार जिले के सभी राजकीय और माध्यमिक सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर जर्मन, फ्रेंच, जापानी तथा स्पेनिश भाषा पढ़ाने के योग्य शिक्षकों की सूचना भेजी जाए। यह शिक्षक स्कूल अवधि खत्म होने के बाद विदेशी भाषाओं को सीखने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अलग से क्लास चलाई जाएंगी। डीआईओएस डा. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि विदेशी भाषाएं सिखाने के योग्य शिक्षकों का डाटा तैयार किया जा रहा है।
यूपी बोर्ड के सिलेबस में हैं क्षेत्रीय भाषाएं
यूपी बोर्ड के सिलेबस में अरबी, फारसी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी, कश्मीरी, पाली, सिंधी, उड़िया, गुजराती भाषाएं पहले से सम्मिलित हैं। हालांकि इनमें कम ही विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं।