{"_id":"5974ec394f1c1b30598b473a","slug":"11500834873-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन विभाग ने 30 दुकानदारों को दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन विभाग ने 30 दुकानदारों को दिए नोटिस
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। खनन विभाग की टीम ने रविवार को जिले में करीब 30 भवन सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए। रायल्टी जमा किए बगैर बालू लाए जाने पर फटकार लगाते हुए तीन दिन में कागजात पूर्ण करने को कहा है।
रायल्टी जमा किए बगैर बालू निर्माण सामग्री की बिक्री और अपूर्ण कागजात की शिकायत पर खनन निरीक्षक ब्रज बिहारी प्रसाद ने टीम के साथ जिले भर में भवन निर्माण सामग्री बेच रही करीब 30 दुकानों पर छापेमारी की है। आगरा बाईपास रोड स्थित देवांशी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर 25 घनमीटर बालू, मौरम और गिट्टी का अवैध भंडारण मिला।
रायल्टी के कागजात भी अधूरे थे। श्रंगार नगर स्थित अमन ट्रेडर्स पर छापेमारी के दौरान 70 घनमीटर का अवैध भंडारण मिला। खनन विभाग की टीम ने करीब 30 दुकानों पर छापेमारी की वहां कागजात अपूर्ण व अवैध भंडारण पाए जाने पर नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। यदि ऐसा नहीं करते तो माल को जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।