{"_id":"5965145a4f1c1b72268b46e6","slug":"11499796570-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदे प्रेमी युगल, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदे प्रेमी युगल, मौत
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद जमा लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। कानपुर रेलखंड पर मंगलवार को बनकट के पास राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने जान दे दी। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक के दाएं हाथ पर विक्रम यादव वीएसवाई लिखा है। थाना नगला सिंघी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस कानपुर रेलखंड पर गांव बनकट-लतीफपुर के मध्य पहुंची थी। इसी बीच एक युवक-युवती कूद गए। इससे दोनों की कटकर मौत हो गई। ट्रेन चालक ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी।
इस पर राजकीय रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जीआरपी ने थाना नगला सिंघी सूचित किया लेकिन घटना के तीन घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक युवक नीले रंग की जींस और काले रंग की शर्ट पहने है। युवती पीले रंग का सूट पहने है। मृतक के पास ही एक मोबाइल और ईयर फोन मिला है। मोबाइल में सिमकार्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोग पास के ही सिरौलिया के उन्हें बता रहे हैं लेकिन गांव बिल्कुल पास ही था फिर भी कोई नहीं पहुंचा। इसको लेकर संशय बना हुआ था।
मोबाइल से की जायेगी दोनों की शिनाख्त
मृतक युवक के दाएं हाथ पर वीएसवाई लिखा हुआ है। शवों के पास से बिना सिम के मोबाइल मिला है। थाना नगला सिंघी प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि मोबाइल से मृतकों की शिनाख्त करायी जायेगी।