{"_id":"595fbc904f1c1b43728b474a","slug":"11499446416-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूल काउंसलिंग में भी सीटें भरना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूल काउंसलिंग में भी सीटें भरना मुश्किल
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को बीएड सत्र 2017-19 की पूल काउंसलिंग शुरू हुई। इसमें भी कालेजाें की सीटें भरना मुश्किल है। तीन दिवसीय काउंसलिंग में पहले दिन महज 321 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। यदि संख्या बढ़ेगी भी तो दो दिन में एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना कम है।
पहली काउंसलिंग के बाद बीएड कालेजों की 40 फीसदी से अधिक सीटें खाली हैं। पहले दिन की पूल काउंसलिंग के बाद कालेजाें को निराशा हुई। खंदारी परिसर में इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस के पूर्व में निर्धारित तीनाें केंद्रों पर काउंसलिंग हुई। बीएड काउंसलिंग के समन्वयक डा. संजीव कुमार ने बताया कि केंद्र संख्या ए-वन पर 94, ए-टू पर 116 और ए-थ्री पर 111 अभ्यर्थियाें ने काउंसलिंग कराई।
कई बीएड कालेजों ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस के बाहर अपने स्टाल लगाए। काउंसलिंग के लिए पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को कालेज की सुविधाआें के बारे में जानकारी दी गई। पूल काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को पूरी फीस की डीडी बनाकर देनी पड़ रही है। जिनको प्रवेश लेना है वही और डीडी बनवाकर ही केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को किसी केंद्र पर फर्जी डीडी का मामला सामने नहीं आया। पहली काउंसलिंग में कई मामले पकड़े गए थे।