{"_id":"595be45a4f1c1bf9138b4811","slug":"11499194458-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ हर दरवाजे से कूड़ा उठाने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ हर दरवाजे से कूड़ा उठाने का अभियान
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा और डीएम नेहा शर्मा ने मंगलवार को प्रत्येक दरवाजे से कूड़ा उठाने के लिए गांधीपार्क में वाहनों को हरी झंडी दिखाकर कर शुभारंभ किया। नगर निगम द्वारा प्रथम चरण में शहर के 15 वार्डों में यह व्यवस्था लागू की गई।
डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में फिरोजाबाद की रैंकिंग काफी नीचे रह गई। इससे मन में ठेस पहुंची। इन्हीं कमियों को सुधारने को हर दरवाजे से कूड़ा उठान की व्यवस्था लागू की जा रही है। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि कूड़ा उठान के लिए जिस कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उसके प्रतिनिधि की जिम्मेदारी होगी कि प्रत्येक वार्ड में दो-तीन सुपरवाइजर तैनात किए जाएं, जिससे कार्य बेहतर ढंग से हो सके। प्रभारी नगर आयुक्त ने बताया कि डोर-टू-डोर कलेक्शन कार्य झांसी की अर्व एसोसिएट कंपनी को सौंपी गई है। कंपनी द्वारा 350 कर्मचारी और डेढ़ दर्जन लोडर वाहन लगाए गए हैं।
विज्ञापन
मौके पर चीफ इंजीनियर जितेंद्र केन, एक्सईएन एसपी मिश्रा, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह, संदीप भार्गव, सेनेटरी इंस्पेक्टर महेश कुमार, श्यामसुंदर, एनएन कुशवाहा रहे।