{"_id":"595a893e4f1c1b531a8b4700","slug":"11499105598-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को लूटकर बंधक बनाने का मामला गोवर्धन पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को लूटकर बंधक बनाने का मामला गोवर्धन पहुंचा
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। सीसीटीवी लगवाने के बहाने व्यापारी को बुलाकर बंधक बनाने और मोबाइल से एक लाख रुपये ट्रांसफर कराने का नौ माह पुराना मामला रविवार को थाना गोवर्धन को ट्रांसफर हो गया। टटलुओं ने झांसी के व्यापारी को गोवर्धन के नीमगांव रोड के जंगलों में बंधक बनाकर रखा था। मुक्त होने के बाद व्यापारी ने 18 अक्तूबर को झांसी में मुकदमा दर्ज कराया था।
झांसी की रितु विहार कालोनी के अहिरवान निवासी संतोष निर्मल पुत्र ग्यादीन सीसीटीवी, सिक्योटिटी सिस्टम एवं इंटरग्राम का कार्य करते हैं। अक्तूबर-2016 में मोबाइल नंबर 9634905941 से फोन आया कि 74 सीसीटीवी लगवाने हैं। आठ अक्तूबर-2016 को कर्नाटक एक्सप्रेस से अपने सहयोग विक्की के साथ मथुरा पहुंच गए। यहां पर आर्डर देने वाले को फोन किया तो बरसाना की बस पकड़कर नीमगांव बंबे के पास उतरने को कहा। यहां बिना नंबर की बाइक सवार संतोष और उनके साथी को लेकर चलने लगा।
कुछ ही दूरी पर हथियारों से लैस टटलुओं ने बंधक बना लिया। व्यापारी से सबकुछ लूट लिया। उसे मुक्त करने के एवज में मोबाइल में एक लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर करवाने को कहा। व्यापारी के परिजनों ने ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित एयरटेल मनी सेंटर से नौ मोबाइल के जरिए एक लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर किया इसके बाद व्यापारी को मुक्त किया।
विज्ञापन
झांसी पहुंचकर व्यापारी ने मुकदमा दर्ज कराया। झांसी में निल पर दर्ज केस नौ महीने बाद गोवर्धन के लिए ट्रांसफर होकर आया है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया। आरोपी टटलुओं की तलाश की जा रही है।