{"_id":"595004064f1c1bc4628b468f","slug":"11498416134-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का हुआ दीदार, ईद आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का हुआ दीदार, ईद आज
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रविवार को उनतीसवें रमजान पर ईद के चांद का दीदार हो गया है। सोमवार को ईदगाह पर नौ बजे नमाज अदा की जाएगी। चांद दिखने के साथ ही एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया था। बाजारों में भी भीड़ बढ़ गई थी। लोगों ने जमकर खरीदारी की। कपड़ों की खरीदारी सबसे ज्यादा की गई।
रविवार की शाम को जैसे ही चांद का दीदार हुआ हर तरफ जश्न मनने लगा। ईद की मुबारकबाद गूंजने लगी। रोजेदारों ने एक दूसरे को बधाई दी। फोन और मैसेज के जरिए मुबारकबाद का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। बच्चों में तो भारी उत्साह नजर आ रहा था। बाजार में जाकर नए नए कपड़े खरीदे।
महिलाओं ने घरों में पकवान बनाने की लिए खरीदारी की। बाजारों में भी ईद का जश्न साफ नजर आ रहा था। घिया मंडी, चौक बाजार, डोरी बाजार, कच्ची सड़क, मंडी रामदास, दरेसी रोड, कृष्णानगर, होलीगेट, छत्ता बाजार और सदर बाजार में देर रात तक रौनक रही। कपड़ों की दुकान पर सबसे ज्यादा भीड़ थी।
विज्ञापन
हर घर में ईद की तैयारियां हो रही थीं। चांद का दीदार होने के साथ ही जश्न का सिलसिला शुरू हो गया था। शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी के उपाध्यक्ष डा. युनूस कुरैशी ने बताया कि चांद का दीदार हो गया है। सोमवार को ईद मनाई जाएगी।