{"_id":"594eb6394f1c1b2d778b490a","slug":"11498330681-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण की होगी मानीटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण की होगी मानीटरिंग
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
कुपोषण
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। आंगनबाड़ी केंद्रों की मॉनीटरिंग का काम अब सीधे लखनऊ से होगा। मेगा कॉल सेंटर के माध्यम से जिले के हर आंगनबाड़ी केंद्र व गांव तक पहुंच होगी। आंगनबाड़ी केंद्र की प्रभारी, प्रधान के साथ आशा और एएनएम के नंबरों पर सीधे कॉल आएगी। जिले में इनके नंबरों की फीडिंग का काम प्रारंभ कर दिया गया है।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इसमें जिले की सभी 569 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ ढाई हजार आंगन बाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों एवं आशा व एएनएम के नंबर को फीड किया जा रहा है।
किस आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े किन बच्चों को पुष्टाहार का वितरण किया, किस धात्री महिला या फिर किशोरी के टीकाकरण किया गया इसका ब्योरा भी विभाग को ऑनलाइन भरना होगा। इनमें से ही विभाग के ही लखनऊ से सीधे रैण्डम जांच की जाएगी। जांच में यदि लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।