फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कोसी में 19 घंटे तक रहा ब्लैक आउट

कोसी में 19 घंटे तक रहा ब्लैक आउट

Wed, 14 Jun 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
कोसी में 19 घंटे तक रहा ब्लैक आउट
आंधी में ‌गिरा पोल - फोटो : अमर उजाला
कोसीकलां। मंगलवार देर रात को आई आंधी ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। कोसीकलां, कोटवन, बरसाना, सांचौली आदि क्षेत्रों में 100 से अधिक विद्युत पोल गिर गए। कई स्थानों पर तार टूट गए।
विज्ञापन



पेड़ गिरने से भी आपूर्ति भंग र्हुई। कोसीकलां नगर क्षेत्र में 19 घंटे बाद सायं 7 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। देहात क्षेत्र में देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास करते रहे।
विज्ञापन



मंगलवार की रात करीब 12 बजे मौसम बदलना शुरू हो गया था। हवा थोड़ी तेज हुई और कुछ देर बाद बंद हो गई। करीब साढे़ 12 बजे तेज हवा चली और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की आंधी में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी से सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़ गए। जगह- जगह लगे विद्युत खंभे और तार टूटकर जमीन पर गिर गए। इससे पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।


विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता एके त्यागी ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में सप्लाई शुरू कर दी गई है। अन्य स्थानों पर सप्लाई शुरू करने के लिए कार्य जारी है। कोटवन में 20, बरसाना में 17 एवं साचौली में 15 पोल क्षतिग्रस्त होने की खबर है। आंधी से हुए नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।



विद्युत विभाग को करीब दो करोड़ का नुकसान
कोसीकलां। आंधी से विद्युत वितरण निगम को भारी नुकसान हुआ है। मंगलवार शाम तक नुकसान का जो फौरी आंकड़ा आया था, उसके अनुसार करीब 2 करोड़ का नुकसान हुआ है। अधिकारियों के अनुसार आंधी से हुए नुकसान का अभी आंकलन हो रहा है, पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed