फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11450 Young rushed for army recruitment

सेना भर्ती के लिए दौड़े 11450 युवा

Sat, 05 Sep 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 05 Sep 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
11450 Young rushed for army recruitment
एकलव्य स्टेडियम में शुरू हुई 11 दिवसीय सेना भर्ती रैली में पहले दिन शुक्रवार को एटा के 11450 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई, जिसमें से करीब 600 ही सफल हो पाए। जबकि 1200 ऐसे रहे जो लंबाई कम होने के  चलते दौड़ से पहले ही बाहर कर दिए गए।
विज्ञापन

सुबह साढ़े पांच बजे से अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाना शुरू कर दिया। इसके लिए सेना भर्ती दफ्तर ने चाक चौबंद इंतजाम किए थे। स्टेडियम में अभ्यर्थियों के अलावा केवल पासधारी व्यक्तियों कोे ही प्रवेश दिया गया। सेना पुलिस के साथ सिविल व ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रही। इसके साथ ही तारघर, आवंतीबाई, रेलवे स्टेशन, सदर थाना, छावनी की ओर से स्टेडियम की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। रात डेढ़ बजे जीत सिंह स्टेडियम में हजारों अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। परीक्षा जवान, लिपिकीय संवर्ग, ट्रेड मैन और टेक्निकल के लिए होनी है।
विज्ञापन

सोलंकी मार्केट में खुल गए रेस्टोरेंट
जीत सिंह स्टेडियम में सभी अभ्यर्थियों को एकत्रित कर उनकी प्रारंभिक मापतौल की जा रही है। यहां से टोकन मिलने के बाद उन्हें एकलव्य स्टेडियम भेजा जा रहा है। जीत सिंह स्टेडियम के पास ही सोलंकी मार्केट है। जहां पर स्थानीय चाय के दुकानदारों ने ढाबे खोल दिए हैं। शाम छह से रात दो बजे तक अभ्यर्थी खाना खाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

दो रुपये में मिला पानी का पाउच
सेना भर्ती के दौरान दुकानदारों ने जमकर कमाई की। एक रुपये का मिलने वाले पानी के पाउच के दो रुपये वसूल रहे हैं।
आज होगी दो जिलों की भर्ती
शनिवार को जालौन व ललितपुर जिले की भर्ती है। इसके लिए अभ्यर्थियों ने शुक्रवार की सुबह से ही जीत सिंह स्टेडियम के आसपास डेरा जमा लिया। भर्ती अधिकारियों की मानें तो दो जिलों की भर्ती होने के कारण संख्या अधिक हो सकती है। इसी हिसाब से इंतजाम किए जा रहे हैं। अतिरिक्त फोर्स मांगा है।
भर्ती बहुत अच्छी रही। कहीं से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली। प्रत्येक प्रक्रिया बहुत आसानी से हो गई। आज जालौन व ललितपुर की भर्ती है।
- कर्नल श्रीकांत नारायण, डायरेक्टर, सेना भर्ती दफ्तर
सेना की बात ही कुछ और है...
पूरी तैयारी के साथ भर्ती के लिए आए हैं। सेना की बात ही कुछ और है। यही कारण है कि भर्ती में एटा से ही हजारों युवा शामिल होने आए हैं।
- विपिन
पहले आठवीं और हाईस्कूल पास ही युवा आते थे, लेकिन इस भर्ती में कोई बीए, बीकॉम है। इससे पता चलता है कि सेना में जाने के लिए भी युवाओं में जोश है।
- रोहित
सेना को लेकर हमेशा से ही क्रेज रहा है। इसलिए भर्ती के लिए आए हैं। सपना है कि देश के लिए कुछ करूं।
- अनुराग
युवाओं में सेना को लेकर पहले से काफी रुझान बढ़ा है। इसलिए अब क्वालीफाइड युवा भी भारतीय सेना में शामिल होने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
- अनुज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed