फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   114 new complaints registered in Sampoorna Samadhan Tehsil Divas in Agra

आगरा में तहसील दिवस का हाल: 14 दिन पुरानी 7 शिकायतें अधूरी, नई 114 आईं, जिनमें सिर्फ 6 निपटाईं

Sat, 18 Dec 2021 06:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Dec 2021 06:59 PM IST
सार

संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में सिर्फ कागजी कार्रवाई हो रही है। हकीकत में असंतुष्ट फरियादी अपनी समस्या का निस्ताकरण कराने के लिए चक्कर काटने को मजबूर हैं। आगरा जनपद में ऐसी ही हाल है। 

विज्ञापन
114 new complaints registered in Sampoorna Samadhan Tehsil Divas in Agra
तहसील दिवस में फरियाद सुनते डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एक छत के नीचे आईएएस व आईपीएस से लेकर हर विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में भी जन समस्याएं हल नहीं हो पा रहीं। शनिवार को संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में 14 दिन पुरानी 7 शिकायतें अधूरी मिलीं। 114 नई शिकायतें आईं, जिनमें मौके पर 6 मामलों के निस्तारण का दावा है। निस्तारण से असंतुष्ट फरियादी बार-बार तहसील में चक्कर काट रहे हैं।

विज्ञापन

चार दिसंबर को आयोजित तहसील में कुल 99 शिकायतें आई थीं। जिनका सात दिन में निस्तारण होना था, लेकिन 14 दिन बाद भी शनिवार को सात शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ। सोमवार तक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन ने संबंधित विभागध्यक्षों से जवाब मांगा है। जिनमें पांच शिकायतें पुलिस, एक-एक जिला उ्दयोग केंद्र व जिला विद्यालय निरीक्षक की शामिल है। इनके अलावा 114 नए मामलों में सबसे ज्यादा 36 राजस्व विभाग से संबंधित हैं। जिनमें सरकारी व निजी जमीनों पर अवैध कब्जे, निर्माण, खेत व भूमि की पैमाइश, खसरा खतौनी में नामांतरण शिकायत आई हैं। 
विज्ञापन

शमसाबाद रोड निवासी इंद्र प्रकाश शनिवार को पांचवी बार प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को शिकायत सौंपते हुए कहा, मैडम नाली नहीं होने से गली में दो-दो फुट गंदगी बहती है। मुझसे बिना मिले और बात किए शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं। तोरा निवासी मनोज कुमार ने दूसरी बार प्र्रार्थना पत्र दिया। सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के लिए कोई नहीं पहुंचा। बार-बार हमें चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों से कराएंगे जांच
सदर तहसील की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन ने बताया कि जिन शिकायतों में आवेदक निस्तारण से संतुष्ट नहीं है उनकी दोबारा जांच उच्च अधिकारियों से कराई जाएंगी। असंतुष्टों को संतुष्ट किया जाएगा। सात दिन में निस्तारण नहीं होने पर विभाग्ध्यक्ष स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
 
इन विभागों की आईं शिकायतें
- राजस्व विभाग- 36
- पुलिस विभाग- 28
- राशन विभाग- 11
- नगर निगम- 08
- डूडा विभाग- 06
- बिजली विभाग- 07
- बेसिक शिक्षा- 03
- विकास खंड- 04
- अन्य विभाग- 11

'बेटा-बहू ने कर लिया घर पर कब्जाट
ताजगंज के कौलक्खा निवासी मानदेवी ने बताया कि वह 69 साल की है। 70 वर्षीय मेरे पति हैं। पति ने मकान बनवाया था। बड़े बेटे और बहू ने उस कब्जा कर लिया है। हमारे साथ मारपीट करते हैं। जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। हमें षडयंत्र से बचाइए।

'सास नहीं बनाने दे रही मकान'
गोबर चौकी के राजीव नगर निवासी कंचन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से 2.50 लाख रुपये मिल चुके हैं। मेरी सास मकान का निर्माण नहीं कराने दे रही। पानी व बिजली पहले ही बंद कर रखी है। कहती है एक लाख रुपये दो तब बनाने दूंगी मकान।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed