फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   112 km have go to the International Airport have made Saifai.

सैफई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना तो 112 किमी. जाना होगा

Fri, 19 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 19 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
112 km  have go to the International Airport have made Saifai.
airport
सूबे की सपा सरकार ने ताज का नाम लेकर आगरा से छलावा किया और एयरपोर्ट इटावा के नाम कर दिया गया। यही नहीं, सैफई में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ही ताज के सबसे नजदीक बताकर बनाने की तैयारी है। सैफई एयरपोर्ट पर नाम तो ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट का होगा, लेकिन आगरा से यह 112 किमी की दूरी पर बनना प्रस्तावित है। हैरतअंगेज पहलू ये है कि पूरे देश में जितने भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं, वह अपने शहरों से 40 किमी परिधि में ही बने हैं लेकिन ताजमहल का नाम लेकर एयरपोर्ट को 112 किमी दूर बनाया जाएगा। पर्यटन उद्योग ने प्रदेश सरकार के इस फैसले पर ही सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


जयपुर से सबक सीखने को तैयार नहीं सरकार
गोल्डन ट्रायंगल के शहर दिल्ली-आगरा-जयपुर में केवल आगरा ही ऐसा है जो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ा नहीं है। आगरा में जहां 65 लाख भारतीय और 8 लाख विदेशी पर्यटक आते हैं, वहीं जयपुर में 30 लाख देश से और करीब 7 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 2580 इंटरनेशनल और 17425 घरेलू उड़ाने हैं, जिनके जरिए हर साल 3.5 लाख विदेशी यात्री और 17.50 लाख भारतीय सैलानी उड़ान भर रहे हैं। आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने पर इससे कहीं ज्यादा यात्री उड़ान भर पाएंगे, जबकि सैफई एयरपोर्ट बनने पर पर्यटक दिल्ली से दो घंटे में आगरा आना बेहतर मानेंगे। पर्यटन उद्योग सैफई एयरपोर्ट को पर्यटन के लिए फायदे का सौदा नहीं मानता। पहले ही पर्यटन उद्यमी आगरा की जगह सैफई में एयरपोर्ट बनाने पर सवाल खड़ा कर चुके हैं।
विज्ञापन


इन शहरों में इतना दूर है एयरपोर्ट
शहर    दूरी
लखनऊ    10 किमी
वाराणसी    18 किमी
जयपुर     7 किमी
भोपाल    4.5 किमी
पटना    5 किमी
बंगलुरू    40 किमी
अमृतसर    11 किमी
चंडीगढ़    14 किमी
श्रीनगर    11 किमी
हैदराबाद    22 किमी
गुवाहाटी    22 किमी



‘आगरा से सैफई ज्यादा दूर नहीं है। एक घंटे में एक्सप्रेस वे से आगरा से सैफई पहुंचा जा सकता है। आगरा के पास ही तो है। भदरौली को किसी वजह से नहीं चुना गया होगा, यहां बनता तो भी तो उतनी ही दूरी और समय लगता। सैफई उससे ज्यादा ठीक है’
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसकल गुर्जर
राज्यमंत्री, यूपी

‘इंटरनेशनल एयरपोर्ट भदरौली में बनता तो इसका कोई फायदा भदरौली को तो नहीं होता। वैसे भी इस मुद्दे पर हमसे प्रतिक्रिया मत लीजिए। हम इस पर कोई कमेंट नहीं कर पाएंगे’
अरिदमन सिंह
पूर्व मंत्री, विधायक बाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed