{"_id":"5cc09650bdec225f760a051c","slug":"111556125264-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे से ईवीएम की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे से ईवीएम की सुरक्षा
विज्ञापन
evm
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मंडी परिसर में ईवीएम की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। अर्धसैनिक बलों के अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। अधिकारी भी अचानक पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था परख रहे हैं।
लोकसभा चुनाव में जनपद की तीनों विधानसभाओं की ईवीएम मंडी परिसर में रखी गई हैं। कासगंज विधानसभा की ईवीएम 11 कक्ष में, अमापुर व पटियाली विधानसभा की ईवीएम 10-10 कक्षों में रखी गई हैं। कक्षों को सील बंद किया गया है। कक्ष के बाहर बैरीकेटिंग की गई है। कक्षों के आगे की गैलरी में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कर्णवीर सक्सेना ने बताया कि स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। एक अलग रूम बनाकर कैमरों से हर गतिविधि को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
रातभर चला ईवीएम जमा करने का सिलसिला
कासगंज। मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियों को ईवीएम जमा करने में परेशानी झेलनी पड़ी। दूर दराज से ईवीएम लेकर पहुंची पोलिंग पार्टियां रातभर वोटिंग मशीनें जमा करतीं रहीं। बुधवार सुबह 4 बजे तक मशीनें जमा हुईं। उसके बाद ही पोलिंग पार्टियां घरों की ओर रवाना हुईं।
कासगंज विधानसभेा क्षेत्र के आसपास बूथों की पोलिंग पार्टियों ने तो मंगलवार शाम को ही मशीनें जमा कर दीं, लेकिन पटियाली विधासभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां देर रात गल्ला मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम पर पहुंची। यहां व्यवस्था में जुटे कर्मचारी पूरी प्रक्रिया के साथ मशीन जमा करते नजर आए। प्रक्रिया पूरी करने में समय लगा। जिससे मंगलवार की रात तमाम पोलिंग पार्टिंयां परेशान हुईं। पार्टियों में शामिल कार्मिकों की जिम्मेदारी थी कि वह ईवीएम जमा होने के बाद ही घर जाएंगे। ऐसे में कार्मिक भी परेशान रहे। सुबह 4 बजे तक मशीनें जमा हुईं। सभी मशीनें जमा करने के बाद पोलिंग पार्टियां अपने घर गईं। जिससे रात में कार्मिकों को वाहनों की समस्या का सामना करना पड़ा। क्योंकि कार्मिकों को लेकर गए वाहनों को मंडी स्थल पर पहुंचने के बाद अवमुक्त कर दिया गया था।