फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फोरलेन: नदरई में हटाए गए अतिक्रमण

फोरलेन: नदरई में हटाए गए अतिक्रमण

Sun, 25 Nov 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन: नदरई में हटाए गए अतिक्रमण

विज्ञापन
कासगंज। फोरलेन के काम ने रफ्तार पकड़ी है। बाहरी इलाके से काम अब शहर की ओर बढ़ने लगा है। आबादी की ओर काम बढ़ने से अतिक्रमण हटाए जाने लगे हैं। रविवार को नदरई में अतिक्रमण हटवाए गए। कुछ भवन स्वामियों ने स्वयं छैनी हथौड़े चलाए तो कुछ अतिक्रमण पीडब्लूडी ने हटाए।

320 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन फोरलेन पर काम काफी तेज गति से हो रहा है। भले ही रेलवे के पुलों पर काम को लेकर गतिरोध हो, लेकिन पीडब्लूडी के दायरे में काम आबादी तक पहुंच गया है। नदरई में तेजी के साथ फोरलेन का काम तेजी से शुरू हुआ है। काम के चलते अतिक्रमण भी हटाए जा रहे हैं। तमाम भवन स्वामियों ने अपने अतिक्रमण हटाए।
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग द्वारा चिह्नित क्षेत्रफल तक जितने भी भवन हैं उन्हें तोड़ा जा रहा है। विभाग द्वारा चिह्नांकन का कार्य पूर्व में ही कर दिया गया था। जिस तरह फोरलेन के काम ने गति पकड़ी है उससे यह माना जा रहा है कि जल्द ही काम शहर तक पहुंच जाएगा। क्योंकि नदरई से कासगंज के बीच बिना आबादी के इलाके में काम पूर्व में ही पूरा हो चुका है। नदरई में सिर्फ अतिक्रमण के कारण काम धीमी गति से था, लेकिन अतिक्रमण हटाने का काम शुरू होते ही फोरलेन निर्माण का कार्य भी गति पकड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



काफी हद तक तैयार हुआ काली नदी पुल
फोरलेन के साथ सेतु निर्माण का काम भी तेजी पर है। सेतु निगम द्वारा काली नदी पर कराए जा रहे पुल का निर्माण काफी हद तक पूरा हो चुका है। फोरलेन से कासगंज और नदरई को जोड़ने से पहले सेतु निगम यह पुल पीडब्लूडी को हस्तांतरित कर देगा।



- फोरलेन का काम तेजी के साथ चल रहा है। फोरलेन बन जाने से विकास होगा, लेकिन दुकान का कुछ हिस्सा फोरलेन के लिए टूटा। इससे थोड़ी परेशानी है- रामचंद्र, निवासी नदरई।

- सरकार की योजना है इसे रोका नहीं जा सकता। वैसे पूर्व में अगर सहमति बन जाती तो नदरई में कुछ फुट सड़क कम चौड़ी हो जाती तो सही रहता। - महेंद्र, निवासी नदरई।

- फोरलेन से विकास के दरवाजे खुलेंगे। नदरई भी विकसित होगा। विकास की सोच रखते हुए पीडब्लूडी द्वारा जहां तक निशान लगाए गए वहां तक अपना भवन स्वयं तोड़ लिया है। - सुमित, निवासी नदरई।
-
वैसे तो काम पिछले कई दिनों से चल रहा था, लेकिन रविवार को अतिक्रमण हटाए गए। फोरलेन का काम तेजी के साथ हो रहा है। फोरलेन से सफर की राह आसान होगी- राजेंद्र, निवासी नदरई।


- फोरलेन के लिए पूर्व में ही चिह्नांकन किया जा चुका है। नदरई के आबादी क्षेत्र में जो अतिक्रमण थे वे हटवाए गए हैं। कुछ लोगों ने विभाग का सहयोग करते हुए स्वयं चिह्नित स्थान तक भवन तोड़ लिए हैं। - सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed