फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नहर में बहकर आया मासूम का शव

नहर में बहकर आया मासूम का शव

Thu, 13 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नहर में बहकर आया मासूम का शव
नहर में बहकर आया मासूम का शव
विज्ञापन

-पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को
-शव मिलने से तरह तरह की चर्चाएं
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज। हजारा नहर में एक मासूम का शव बहकर आ गया। बालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी मौत की गुत्थी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। काशीराम आवासीय कॉलोनी के लोगों ने शव को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम का शव मिलने से कॉलोनी में तरह तरह की चर्चाएं हैं।

कॉलोनी के लोगों ने नहर में एक बालक का शव बहकर आते देखा तो लोग चकित रह गए। जब इस बात की जानकारी कॉलोनी के लोगां को हुई तो काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। कुछ साहसी गोताखोर युवकों ने नहर में उतर कर शव को बाहर निकाल लिया। बालक के चेहरे पर रिगड़ के निशान हैं। इसके बाद मामले की सूचना पुतिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने लोगों से बालक के शव के बारे में पूछतांछ की, लेकिन कोई भी जानकारी नहीं दे सका। बालक का शव कहां से आया और किन परिस्थितयों में आया। यह पुलिस के लिए पहेली बन गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने बालक की उम्र लगभग छह माह है। शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बालक की मौत की गुत्थी सुलझ सकेगी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

रिपोर्ट मनोज माहेश्वरी
संपादन अजय झंवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed