{"_id":"5b8041a342c79206ed67d2f1","slug":"111535132067-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी का लिंटर गिरा, दो पुलिसकर्मी चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी का लिंटर गिरा, दो पुलिसकर्मी चोटिल
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौरमई। करहल क्षेत्र की मीठेपुर पुलिस चौकी का लिंटर बारिश के चलते गुरुवार की रात गिर पड़ा। हादसे में दो पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। वहीं वायरलेस भी दबकर खराब हो गया। गांव मीठेपुर स्थित पंचायत घर में लगभग 60 वर्ष पुरानी पुलिस चौकी है। बारिश के चलते गुुरुवार रात बिल्डिंग की छत भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में चौकी में रखी कुर्सी-मेज, बाइक और वायरलेस सेट दब गया। घटना के समय चौकी में दो पुलिसकर्मी मौजूद थे, जिन्हें भी ईंटें लग जाने के कारण हल्की चोटें आई हैं। हालांकि इस संबंध में पुलिसकर्मी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इमारत काफी जर्जर हो चुकी है। पिछला हिस्सा भी कभी भी गिर सकता है। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान इस तरफ नहीं है।
जर्जर पुलिस चौकी के पास में प्राथमिक और कन्या प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। गनीमत रही कि लिंटर रात के समय गिरा। ग्रामीणों का कहना है जो इमारत बची हुई है। वह भी कभी भी गिर सकती है, उसी के पास से बच्चे भी पढ़ने के लिए जाते हैं। जर्जर पुलिस चौकियों के बारे में अमर उजाला ने छह अगस्त के अंक में आगाह किया था। इस दौरान उन पुलिस चौकियों और उनकी अवस्था के बारे में जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं चेते। जिले में अभी कई पुलिस चौकियां जर्जर भवनों में चल रही हैं।