{"_id":"5b7ad35c42c79246353bad8e","slug":"111534776156-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेंद्र पहलवान का शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवेंद्र पहलवान का शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त
Updated Mon, 20 Aug 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ग्राम सिहोरा में पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला करने वाले देवेंद्र पहलवान की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जमुनापार पुलिस ने देवेंद्र पहलवान का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। इस मामले में एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम सिहोरा निवासी पूर्व प्रधान रामवीर सिंह के बेटे सुरेंद्र पर हमला करने के मामले में देवेंद्र पहलवान सहित 12 लोगों के खिलाफ कार्यवाहक थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश दीक्षित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि हमला करने वाले दो आरोपी नगला तेजा निवासी प्रमोद पुत्र प्रताप सिंह व सिहोरा निवासी राजवीर सिंह पुत्र अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
देवेंद्र पहलवान का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति जिलाधिकारी से कर दी गई है। उन्होंने बताया कि देवेंद्र पहलवान की तलाश में पीपलवाला अखाड़ा, उसकी ससुराल मुकुंदपुर, पुष्पांजलि कालोनी व अन्य रिश्तेदारियों में दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि राजवीर सिंह पुराना हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।