फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   मजबूत संगठन से ही बनेगी दिल्ली में सरकार

मजबूत संगठन से ही बनेगी दिल्ली में सरकार

Fri, 17 Aug 2018 11:31 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
मजबूत संगठन से ही बनेगी दिल्ली में  सरकार
मैनपुरी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से एक बार भी जो मिला वह उनका ही हो गया। सादगी से भरा जीवन जीने वाले अटल जी शुरू से ही दिल्ली में सरकार बनाने का सपना पाले थे। जनसंघ केे समय में पुराने साथियों से मिलकर उनकी हौसला आफजाई करना अटल जी की आदत में शामिल था। वर्ष 1972 में मैनपुरी आकर जनसंघ के साथियों से मिलकर दिल्ली में सरकार बनाने के लिए संगठन को हमेशा मजबूत रखने की दी गई सलाह आज भी उनकी याद ताजा करती है। अटल जी के संस्मरणों को याद करके भाजपा नेता भावुक हो जाते हैं।
विज्ञापन


मैनपुरी। कांग्रेस के धुर विरोधी जनसंघ के लोग अटल जी को अपना आदर्श मानते थे। वर्ष 1972 में जनसंघ की टिकट से चुनाव जीते सेठ अशर्फीलाल गुप्ता म्युनिस्पल बोर्ड के चेयरमैन थे। अटल जी पुराने साथियों से मिलने के लिए मैनपुरी आए तो चेयरमैन अशर्फीलाल के घर पर आराम करने के लिए रुके। स्वल्पाहार करने के दौरान ही जनसंघ के और भी साथी वहां पहुंच गए। अटल जी ने कहा दिल्ली में सरकार बनानी है तो संगठन मजबूत करो। जनता से जो वादा करो उसे निभाओ। अशर्फीलाल के पुत्र बांकेलाल गुप्ता बताते हैं कि बाबू जी के आग्रह पर अटल जी म्युनिस्पल बोर्ड भी गए। वहां म्युनिस्पल बोर्ड के सदस्यों ने उनका जब स्वागत किया तो उन्होंने केवल एक ही बात कही। कांग्रेस से देश को आजाद कराने के लिए एक बनो मजबूत बनो। हम शून्य से शिखर तक पहुंचेंगे। हौसला और ईमानदारी मत छोड़ना।
विज्ञापन


मैनपुरी। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रभात चतुर्वेदी को अटल जी के कई संस्मरण आज भी याद हैं। वर्ष 1993 में अटल जी की बटेश्वर में हुई जनसभा में भाग लेने के लिए वह पदाधिकारियों के साथ गए थे। अटल जी ने मैनपुरी में संगठन के बारे में जानाकरी ली। कहा चौबे जी काम करो, आगे आना वाला समय अपना ही है। हम दिल्ली की सरकार चलाएंगे और कांग्रेस विपक्ष में बैठने लायक तक नहीं रहेगी। सभा समाप्त होने के बाद दूसरे जिलों से आए नेताओं को भी चुनाव जीतने के लिए सुझाव और निर्देश दिए। वर्ष 1194 में प्रभात चतुर्वेदी, भाजपा नेता गिरीश दुबे, रमाकांत दुबे, सुमन चतुर्वेदी के साथ दिल्ली में अटल जी से मिले। भाजपा नेता रामनरेश अग्निहोत्री को एमएलसी बनाने की मांग की। अटल जी ने कहा बात जायज है। अब भाजपा ही आशा की किरण है। युवाओं को राजनीति में आगे आना ही चाहिए। नेता अपने आचरण और व्यवहार से ही हमेशा जनता का दिल जीत सकते हैं। बाद में अटल जी के आर्शीवाद से वर्तमान में विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री एमएलसी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed