Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दुर्घटना बीमा योजना हेतु पंजीकरण कराएं

दुर्घटना बीमा योजना हेतु पंजीकरण कराएं

Fri, 17 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना बीमा योजना हेतु पंजीकरण कराएं
दुर्घटना बीमा योजना हेतु पंजीकरण कराएं
विज्ञापन

फिरोजाबाद। मछुआ समुदाय के व्यक्तिओं एवं मत्स्य पालन कार्य में लगे व्यक्तिओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा येजना एवं मछुआ दुर्घटना बीमा योजना का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्तिओं की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह जानकारी विभागीय अधिकारियों ने दी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण के अनुसार मत्स्य पालन कार्य एवं व्यवसाय में सक्रिय मछुआ समुदाय के व्यक्तियों व मत्स्य पालकों हेतु प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनान्तर्गत राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संयुक्त रूप से वित्त पोषित संचालित मछुआ दुर्धटना बीमा योजना राष्ट्रीय मत्स्य जीवी सहकारी संघ मर्यादित ( फिशकॉपफेड) नई दिल्ली के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत दुर्घटना जनित मृत्यु होने पर अथवा स्थायी अपंगता की स्थिति में रू0 2.00 लाख तथा आंशिक अपंगता की स्थिति में रू0 1.00लाख का बीमा क्लेम पीड़ित व्यक्ति अथवा परिवार को दिया जाता है। उन्होंने मत्स्य पालन कार्य एवं व्यवसाय में सक्रिय मछुआ समुदाय के व्यक्ति यों से येजना में अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराने की अपील की है।
विज्ञापन

एक अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद
फिरोजाबाद। शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान फसल की सरकारी खरीद आगामी एक अक्टूबर से प्रारम्भ होगी। संबंधित किसान अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोरखनाथ यादव के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनांतर्गत धान की खरीद 1 अक्टूबर 2018 से प्रारम्भ हो रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसानों को 31 अगस्त 2018 तक किसी भी जनसुविधा केंद्र से एफसीएस डाट यूपी डाट एनआईसी डाट इन पर पजीकरण कराना होगा। उन्होंने बताया कि बिना पंजीकरण के किसानों का धान खरीदा नहीं जाएगा। किसी भी समस्या की स्थिति में खाद्य विपणन अधिकारी व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व विपणन निरीक्षक से सम्पर्क किया जा सकता है
बैठक आयोजन की तिथियां निर्धारित
खैरगढ। विकास खंड हाथवंत क्षेत्रांर्गत ग्राम पंचायत वैरनी सनौरा,हाथवंत एवं लखौआ की टीकरी में आगामी खुली बैठकों के आयोजन हेतु तिथियां निर्धारित की गईं हैं।

खंड विकास अधिकारी हाथवंत पंकज सिंह के अनुसार 20 अगस्त को ग्राम पंचायत वेरनी सनौरा में,21 अगस्त को ग्राम पंचायत हाथवंत में और 28 अगस्त को ग्राम पंचायत लखौआ की टीकरी में खुली बैठक आयोजित करायी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed