फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   खाते में पड़े हैं कूड़ा संकलन को आए 64 लाख रुपये

खाते में पड़े हैं कूड़ा संकलन को आए 64 लाख रुपये

Wed, 01 Aug 2018 11:34 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खाते में पड़े हैं कूड़ा संकलन को आए 64 लाख रुपये
कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
एटा। जिले में कूड़ा प्रबंधन का अभाव लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। लोग आए दिन गंदगी और कूड़े को लेकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। वहीं दूसरी ओर जिले की एक पालिका और पंचायत को कूड़े के संकलन के लिए शासन से मिली धनराशि खाते में बंद पड़ी है। जलेसर और अवागढ़ को मिले 64 लाख रुपये को 11 महीने बाद भी खर्च नहीं किया जा सका है। आलम यह है कि क्रय समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से कूड़ा प्रबंधन अटका हुआ है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले साल अक्तूबर माह में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मद से कूड़ा संकलन, संरक्षण और परिवहन के लिए जलेसर नगर पालिका को 45.36 लाख और अवागढ़ नगर पंचायत को 18.62 लाख रुपये दिए गए थे। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत क्रय समिति के जरिए राशि को खर्च किया जाना था। समिति में डीएम समेत निकाय के अधिकारियों के अलावा जल निगम की सीएंड डीएस संस्था के एक अधिकारी को नामित किया जाना था। समिति की प्रक्रिया में प्रशासन ने सीएंड डीएस को पत्र लिखकर कई बार अधिकारी का विवरण मांगा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके चलते क्षेत्र में कूड़ा संकलन को आए 64 लाख रुपये खाते में बंद पड़े हैं। अब देरी होने पर डीएम अमित किशोर ने सीएंड डीएस के निदेशक को पत्र लिखकर अधिकारी को नामित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

कूड़ा संकलन को क्रय की जानी है गाड़ियां
नगर निकाय को भेजी गई प्रथम किस्त से निकाय क्षेत्र के कूड़ा संकलन और परिवहन के लिए गाड़ियों का क्रय किया जाना है। इन गाड़ियों को जीपीएस से लैस किया जाएगा। साथ ही इनमें कूड़ा संकलन को अलग-अलग व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है
कूड़े के प्रबंधन को मिली धनराशि के लिए क्रय समिति का गठन होना है। इसके लिए सीएंड डीएस के निदेशक को पत्र लिखकर अधिकारी नामित करने के लिए कहा गया है। अधिकारी नामित होते ही काम शुरू हो जाएगा।
धर्मेेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed