{"_id":"5b26a0444f1c1b5d748b556c","slug":"111529258052-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातियों से भरी डीसीएम पलटी, 35 से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों से भरी डीसीएम पलटी, 35 से अधिक घायल
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। बरातियों से भरी डीसीएम रविवार रात अनियंत्रित होकर पलट गई। डीसीएम में सवार 35 से अधिक लोग घायल हो गए। शोरगुल सुन आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और घायलों को अस्पताल भिजवाया। 15 की हालत गंभीर है। सभी को ट्रामा सेंटर रेफर किया।
मोहल्ला झलकारी नगर निवासी सोभाराम के पुत्र रंगोली की शादी थी। बारात डीसीएम से मैनपुरी के थाना क्षेत्र कुरावली अंतर्गत गांव सुड़पुरा जा रही थी। रात करीब नौ बजे डीसीएम गांव माढ़ई के समीप पहुंची थी, तभी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सरकारी ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद रेफर किया। घायलों में से 15 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन
सोभाराम (60), जितेंद्र , अनिल, अखिलेश, वीरबल सिंह, रामदास, वीरेश, विमलेश, संतोष, आलेश, रिंकू, सोनू, नेत्रपाल हैं। शेष घायलों को तत्काल प्रभाव से अज्ञात में फिरोजाबाद के लिए रैफर कर दिया।