फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अब हिंदुओं की सक्षमता को समझने लगे हैं राजनेता

अब हिंदुओं की सक्षमता को समझने लगे हैं राजनेता

Tue, 12 Jun 2018 07:47 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
अब हिंदुओं की सक्षमता को समझने लगे हैं राजनेता
बैठक में बोलते कोकजे। - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। विश्व हिंदू परिषद की कृष्ण कृपाधाम में मंगलवार को एक बैठक हुई। जिसमें ब्रज के संतों के साथ विहिप पदाधिकारियों ने राष्ट्र व समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में संतों ने विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे का अभिनंदन कर स्वागत भी किया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि आने वाले समय में हिंदू धर्म की ध्वजा विश्व में अपनी पूर्ण आभा के साथ लहराएगी। इस दौरान विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा कि विहिप के प्रयासों के चलते ही आज हिंदू समाज में जागृति आई है।
विज्ञापन


राजनेता हिंदुओं की सक्षमता को समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि देश के तथाकथित नेताओं को आज जनेऊ पहनकर फोटो खिंचवाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकता व अखंडता को खंडित करने के असफल प्रयास होते रहे लेकिन ऐसे लोग न पहले कभी और न आगे कभी सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, महंत फूलडोल बिहारीदास और महंत रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि हिंदुओं के मार्गदर्शन में ही समाज उन्नति और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है। महंत मोहिनीशरण महाराज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विहिप को अब आगे आकर पुरजोर तरीके से कार्य करने की जरूरत है। बैठक में संतों ने कोकजे का अभिनंदन कर स्वागत किया।


इस अवसर पर विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्र, संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर शर्मा, केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी, केंद्रीय संपर्क प्रमुख राघवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष बच्चू सिंह, नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, बजरंग दल संयोजक घनश्याम सिंह, चंद्रमा दास, आचार्य बद्रीश, स्वामी नवलगिरि महाराज, ब्रह्म चैतन्य महाराज, जगदीश गुरु, संपत राय, हरिशंकर, राजेंद्र पंकज, प्रकाश शर्मा, देवेंद्र सिंह राठौड, ओम प्रकाश सिंह, राजू द्विवेदी, रामनाथ शर्मा, शांति दास महाराज, प्रमोद गौतम, मदन गोपाल बनर्जी, रमेश कुमार शर्मा, अनमोल दीक्षित, उदय अवस्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed