{"_id":"5b19326a4f1c1bab6e8b6b37","slug":"111528377962-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के दिल में ही रह गई उद्योग की हसरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के दिल में ही रह गई उद्योग की हसरत
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। चौपाल में सजे मंच पर मुख्यमंत्री पहुंचे तो विधायक ने पलक झपकते ही माइक पकड़ लिया। उन्होंने मंच से सीएम के सामने मांग रखी कि जिले को उद्योग की सौगात दी जाए। विधायक की हसरत दिल में ही रह गई। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक चौपाल में मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने सौगात देना तो दूर चौपाल में उद्योग पर चर्चा तक नहीं की।
भोगांव विधानसभा क्षेत्र का गांव ललूपुर आयोजित चौपाल में विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को बोलने का मौका मिला। उन्होंने बेरोजगारी दूर करने के लिए जिले में बड़े उद्योग की स्थापना की मांग की। सपा सरकार पर विकास के नाम पर लूटने का आरोप भी लगाया। विधायक के मांग करने पर लोगों की उम्मीद जगी, लेकिन उनको निराशा तब हुई जब मुख्यमंत्री ने समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश तो दिए, लेकिन उद्योग की बात पर पूरी तरह चुप्पी साध गए।