फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ग्राम मोहनी में बदमाशों का धावा फायरिंग

ग्राम मोहनी में बदमाशों का धावा फायरिंग

Fri, 25 May 2018 11:10 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
ग्राम मोहनी में बदमाशों का धावा  फायरिंग
फायरिंग - फोटो : SELF
कासगंज।
विज्ञापन

गुरुवार की रात को ग्राम मोहनी में बदमाशों ने धावा बोल दिया, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से बदमाश कोई वारदात को अंजाम नहीं दे सके। ग्रामीणों एवं बदमाशों के बीच काफी देर तक फायरिंग हुई, लेकिन यूपी 100 पुलिस समय से नहीं पहुंच सकी, जिससे बदमाश भागने में सफल रहे।
सहावर व अमापुर क्षेत्र में डकैती की कई बड़ी वारदातें हो चुकी है। इन क्षेत्रों में पुलिस के दबाव को देखते हुए बदमाशों ने अब अपना क्षेत्र बदलना शुरू कर दिया है। रात के समय बदमाशों ने कासगंज कोतवाली के गांव मोहनी में धावा बोल दिया। जब ग्रामीणों को बदमाशों की भनक लगी तो वे सक्रिय हो गए। ग्रामीण अपने हथियार लेकर घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी। अपने को घिरता देख बदमाशों ने भी ग्रामीणों पर जवाबी फायरिंग कर दी। बदमाशों व ग्रामीणों के बीच काफी देर तक फायरिंग होती रही। जिससे बदमाश खेतों की ओर भाग निकले। ग्रामीणों ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया। ग्रामीणों ने बदमाशों के आने की सूचना यूपी 100 को दी, लेकिन यूपी 100 की गाड़ी समय से गांव में नहीं पहुंची। एक घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर बदमाश गांव से भाग गए।
विज्ञापन

सहावर के रेखपुर में भी बदमाशों के आहट की अफवाह
कासगंज। सहावर के रेखपुर में भी बदमाशों के आने की अफवाह रात में फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई बदमाश पुलिस को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed